फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गुम्मा-बाघी सड़क बदहाल, तीन साल से मलबे के ढेर नहीं हटे

विज्ञापन
गुम्मा बागी सड़क के किनारे पड़ा मलबा। संवाद
विज्ञापन
खलटू नाला से चमैंन तक सड़क की हालत दयनीय
विज्ञापन

. ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री से लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। उबादेश क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली गुम्मा-बाघी सड़क की हालत बेहद खराब है। खलटू नाला से चमैंन तक वर्ष 2023 से मलबे के ढेर पड़े हैं, जिन्हें लोक निर्माण विभाग तीन साल बाद भी नहीं हटा पाया है। इससे रोहड़ू, रामपुर और शिमला आने-जाने वाले वाहन चालकों और लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय ग्रामीणों अशोक जस्टा, प्रवीण भावटा, रोहित राजटा, राजीव डोटका, जगदीश शर्मा, श्याम सिंह डोगरा, सुनील चौहान, श्याम जस्टा और राजपाल भिकटा ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क के किनारे घरों और बगीचों की सुरक्षा के लिए आवश्यक डंगे नहीं लगाए गए। इससे कई पेड़ सड़क पर गिर चुके हैं और बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है कि सड़क पर पड़े मलबे को जल्द हटवाने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही इस मार्ग पर सुरक्षा दीवारों का निर्माण करवाया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन



सड़क की मरम्मत का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। बजट उपलब्ध होते ही मरम्मत और सुधार कार्य शुरू किया जाएगा। - विनोद श्याम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें