कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राज पब्लिक स्कूल कंणा में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि, बीडीसी उपाध्यक्ष पिंकी ठाकुर विशेष अतिथि उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक देवराज शांडिल और समस्त शिक्षकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। हिमाचल दिवस पर आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी सहित विभिन्न कक्षाओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता आइजल, हर्षुल, देवांश, लक्की, आर्यन और कनिष्क को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यअतिथि संदीपनी भारद्वाज ने विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय परिवार को 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। विद्यालय के प्रबंध निदेशक देवराज ने मुख्य अतिथि, बीडीसी उपाध्यक्ष, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।