फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सांसकृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा

विज्ञापन
ग्रीन वैली के युवा रामपुर में वार्षिक समारोह के दौरान मुख्यातिथि के साथ सामुहिक चित्र में - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ग्रीन वैली दलाश के युवाओं ने रामपुर में वार्षिक समारोह मनाया। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धारगौरा के प्रधानाचार्य रतन गुप्ता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान एवं अधिवक्ता डीडी कश्यप और ललित भारती विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मुख्यातिथि रतन गुप्ता और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से की।
विज्ञापन

युवाओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यातिथि ने ग्रीन वैली दलाश (10/100) के सभी युवाओं को समारोह को आपसी भाईचारे से मनाने का आग्रह किया और युवाओं में बढ़ रहे नशे के से दूर रहने की सलाह दी। समारोह के दौरान स्थानीय कलाकार सुंदर सिंह रिब्लटा, बॉबी और आरएल जानी ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया।
ग्रीन वैली दलाश के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। ग्रीन वैली अध्यक्ष हितेश गुप्ता और प्रधान मयंक शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन वैली दलाश के सभी सदस्यों ने समारोह का हर वर्ष आयोजन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार सीमित लोगों को समारोह में बुलाया गया था। आगामी वर्ष में इसे और धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र मेहता, रविंद्र ठाकुर, देशलाल शर्मा, खोजा नंद शर्मा, धार गौरा पंचायत प्रधान अजय राणा, पंचायत समिति सदस्य देशदीप गौतम, पूर्व पंचायत उपप्रधान विनोद चौहान, श्रीखंड महादेव मंदिर कमेटी प्रधान ओम प्रकाश नेगी, ताजेंद्र भंडारी, शशि भूषण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें