फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ग्रामंग-फवारिंग सड़क पर गड्ढों की भरमार

विज्ञापन
किन्नौर के पूह खंड की ग्रामंग-फवारिंग सडक़ की खस्ताहालत से जूझ रहे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मूरंग पंचायत के नौ गांव के ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानियां
विज्ञापन

वर्षों से विद्यार्थियों, बुजुर्गों, मरीजों सहित किसानों-बागवानों की दुश्वारियां बरकरार
ग्रामीणों ने सरकार से सड़क सुधारने और क्रैश बैरियर लगाने की उठाई मांग
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)।
पूह खंड की मूरंग पंचायत को जोड़ने वाली ग्रामंग-फवारिंग सड़क की हालत बेहद खराब है। पांच किलोमीटर लंबी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। कई जगह टारिंग का नामोनिशान मिट चुका है। पंचायत के नौ गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामंग-फवारिंग संपर्क सड़क पर सफर जानलेवा बना हुआ है। तंग सड़क पर हादसों का अंदेशा भी बना हुआ है। जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। वहीं, छात्रों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को भी आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। किसानों-बागवानों को सेब समेत अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। पूर्व प्रधान मूरंग पंचायत अनूप नेगी, पूर्व प्रधान मूरंग पंचायत अजेंद्र नेगी, मनोज नेगी, जसवीर नेगी, महेंद्र नेगी, योगिंद्र नेगी, केश कुमार नेगी, सोमनाथ नेगी, पृथ्वीपाल नेगी और इशे नेगी समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है। इस संपर्क सड़क से मूरंग पंचायत के लानेन, ग्रामंग, फवारिंग, कारजंग, शिलिंग, खक्पा, माकरमंग और कारवां गांव की करीब एक हजार आबादी लाभान्वित होती है, लेकिन सड़क पर गड्ढों की भरमार होने से परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क को सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


ठेकेदार को नोटिस भेजा गया है। जल्द सड़क को सुधारने के निर्देश दिए जाएंगे। सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। ललित कुमार जरयाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग कल्पा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें