फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कूट में 150 मीटर गहरी खाई में गिरा बकरा, सुरक्षित किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड के जवान विक्रम सदानी ने जान जोखिम में डालकर पेश की मानवता की मिसाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। 15/20 क्षेत्र के कूट के भेड़ पालक ज्यूरी और मंगलाड के बीच पहाड़ी क्षेत्र में अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए रुके। इस दौरान उनका एक बकरा करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय भेड़ पालकों के लिए उसे निकाल पाना असंभव था। ऐसे में उन्होंने ज्यूरी चौकी से संपर्क किया, जहां से होमगार्ड के जवान विक्रम सदानी मौके पर पहुंचे। विक्रम ने अपनी जान की परवाह न करते हुए गहरी खाई में उतरकर करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बकरे का सफल रेस्क्यू किया और सुरक्षित भेड़ पालकों को सौंपा। होमगार्ड के जवान विक्रम सदानी साहस, सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों के कारण पूरे क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बने हैं।
विज्ञापन

हर एक जान कीमती है, चाहे वह जानवर हो या इंसान इस कथन को उन्होंने अपने कार्यों से सच साबित कर दिखाया है। यह पहला अवसर नहीं है जब विक्रम सदानी ने ऐसा साहस दिखाया हो। इससे पहले भी कई सराहनीय कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें