फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिश्रम और अनुशासन से होता है लक्ष्य हासिल : रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट विजेता ने आनी कॉलेज के विद्यार्थियों से किया संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। माउंट एवरेस्ट फतह कर लौटीं रुचि ठाकुर ने आनी कॉलेज के विद्यार्थियों से रु-ब-रु हुईं। उन्होंने नशामुक्त और अनुशासित जीवन का संदेश दिया। कॉलेज में व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और नशा मुक्त जीवन के उद्देश्य से एनसीसी, एनएसएस, रोवर रेंजर्स और एंटी ड्रग कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. दायक ठाकुर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता का मार्ग निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से ही प्रशस्त होता है। मुख्य वक्ता के रूप में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली आईटीबीपी की कांस्टेबल रुचि ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संघर्ष और सफलता की यात्रा साझा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी दृढ़ संकल्प, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुचि ने विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने, समय का सदुपयोग करने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच किसी भी लक्ष्य को हासिल करने की सबसे बड़ी कुंजी है। विद्यार्थियों ने रुचि से प्रश्न भी पूछे। इस मौके पर प्राध्यापक ओम प्रकाश राठौर सहित अन्य शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें