आशा कार्यकर्ता संघ कोटखाई ने किया सम्मेलन का आयोजन
ओम लता रोंगटा चुनी गईं प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भामसं से संबंधित आशा कार्यकर्ता संघ कोटखाई का सम्मेलन संघ की प्रदेश उपाघ्यक्ष पुष्पा मांटा की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर भामसं के प्रदेश सचिव बृज लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सम्मेलन में पुष्पा मांटा ने केंद्र सरकार से आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित करने और न्यूनतम वेतन देने की मांग की। ऑनलाइन कार्य करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को पुराने फोनों की जगह टैब देने की भी मांग की गई। इससे ऑनलाइन कार्य में परेशानियां पेश न आए। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार नहीं मानी तो आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर चुनाव अधिकारी पुष्पा मान्टा की देखरेख में आशा कार्यकर्ता संघ के चुनाव सर्व सहमति से करवाए गए। इसमें ओम लता रोंगटा को प्रधान चुना गया। अनीता को वरिष्ठ उप प्रधान, उषा को उप प्रधान, ममता को सचिव, राधा देवी को वित्त सचिव, मधु सगंठन मंत्री, संतोष माला मुख्य सलाहाकार, बेबी चौहान प्रचार सचिव, संगीता ठाकुर प्रेस सचिव बनाया गया। कार्य समिति सदस्यों में अरुणा, कमलेश, अमिता, संदीशना, उषा, वीना, संगीता को चुना गया।