फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: समेज स्कूल की छात्राओं ने कब्जाया ओवर ऑल विजेता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
खो-खो में खरगा ने डीम स्कूल को हराकर पाया पहला स्थान
विज्ञापन

मुख्यातिथि लोकराज ठाकुर ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रौ(रामपुर बुशहर)। निरमंड विकास खंड की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसू में आयोजित छात्रा वर्ग खंड स्तरीय प्रतियोगिता में समेज स्कूल ने ओवर ऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया है। समेज स्कूल की छात्राओं ने सभी खेलों में उम्दा प्रदर्शन कर विजेता का पुरस्कार पाया। प्रतियोगिता के पर जिला शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष लोकराज ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद होकर विजेताओं को पुरस्कृत किया।
अरसू स्कूल में वीरवार से आयोजित तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता के वालीबाल मुकाबले में समेज स्कूल ने प्रथम, बागीपुल द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन में समेज ने अरसू को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में खरगा ने प्रथम और डीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी में जाओं ने प्रथम और कुश्वा स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खंड खेलकूद प्रभारी दयानंद ठाकुर और संयोजक प्रधानाचार्य योगराज ठाकुर ने बताया कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में सभी छात्रा प्रतिभागी खिलाड़ियों ने बेहतर खेल और सराहनीय अनुशासन का प्रदर्शन किया। सभी स्कूलों से आए प्रभारी और सेवारत शारीरिक शिक्षकों ने अपनी सराहनीय सेवाएं देकर इस प्रतियोगिता को सफल बनाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बच्चों को शुभ आशीर्वाद दिया और सभी छात्राओं को दोपहर का भोजन अपनी ऐच्छिक निधि से करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नरेश शर्मा, दिनेश बिष्ट, बिहारी लाल शर्मा, अमर कायथ, पुष्पेंद्र बिष्ट, विरेंद्र ठाकुर, मोहर सिंह ठाकुर, प्रताप ठाकुर, धनवीर नेगी, कांत कृष्ण, शेर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें