फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: संजीवनी अस्पताल छोल्तू में स्वास्थ्य शिविर चार से

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न रोगों की जांच करेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के जिंदल संजीवनी अस्पताल छोल्तू में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जेएसडब्लयू और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चार से छह जुलाई तक शिविर का आयोजन होगा।

जेएसडब्लयू के सीएसआर प्रमुख दीपक डेविड ने कहा कि तीन दिवसीय नि:शुल्क बहु-विशिष्टता स्वास्थ्य जांच शिविर में प्रात: 9:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक आम जनता की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। रोगियों का मुफ्त इलाज करने के साथ-साथ उन्हें मुफ्त दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। इसके अलावा यदि किसी रोगी को गंभीर बीमारी है तो वह उस रोग के आगे के इलाज के लिए निवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी। शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग, रेडियोलॉजी, त्वचा रोग, मेडिसन और नाक-कान-गले के रोगों की नि:शुल्क जांच कर मुफ्त दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। उन्होंने जिले के सभी लोगों से आग्रह किया कि इस तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें