फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नल से हाथ धो रही युवती की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड की चायल पंचायता के ठारला गांव की घटना, ट्रांसफार्मर की अर्थ वायर से नल में दौड़ा करंट न्यूज एजेंसी रामपुर बुशहर। पुलिस थाना निरमंड के तहत चायल पंचायत के ठारला गांव में एक युवती की नल से हाथ धोते समय करंट लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नल के साथ लगे ट्रांसफार्मर की अर्थ वायर से करंट लगने से यह हादसा पेश आया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना निरमंड से मिली जानकारी के मुताबिक चायल पंचायत प्रधान सुषमा देवी ने थाने को सूचित किया कि शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे ठारला गांव की 34 वर्षीय युवती हीरा देवी, पुत्री केशू राम निवासी गांव ठारला, डाकघर जाओं, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू अपने घर से बाहर लगे नल के पास हाथ धोने गई। इस दौरान नल के साथ लगे ट्रांसफार्मर की अर्थ वायर में करंट से नल में भी करंट दौड़ गया। इससे जैसे ही युवती ने नल को हाथ लगाया, वह अचानक जमीन पर गिर गई। युवती के भाई निक्का राम ने उसे गिरते देखा तो वह उसे उठाकर कमरे में ले आया। मौके पर जब लोगों ने उसकी जांच की तो उसे मृत पाया गया। इसकी सूचना निरमंड पुलिस थाना को दी गई। सूचना मिलते ही निरमंड पुलिस स्टेशन से पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को निरमंड अस्पताल लाया गया। यहां शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। प्रारंभिक जांच में युवती की मौत करंट होने से माना जा रहा है। डीएसपी आनी रविंद्र कुमार नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें