रामपुर के शिंगला हेलीपैड में समर्थकों और ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। शुक्रवार दोपहर को मुख्यमंत्री रोहड़ू से वायुमार्ग के जरिये रामपुर के शिंगला हेलीपैड पहुंचे, जहां कांग्रेसी नेताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने शिंगला हेलीपैड से 232.93 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने रामपुर तहसील की भड़ावली पंचायत के गांवों के लिए 4.83 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर-7 डकोलढ़ में 8.36 करोड़ की सीवरेज प्रणाली, देवनगर पंचायत की प्लानू से शलून 2.56 करोड़ की प्रवाह सिंचाई योजना का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा खनेरी अस्पताल को मौजूदा सीवरेज योजना के साथ जोड़ने के लिए 71 लाख की सीवरेज कनेक्टिविटी, देलठ में 2.56 करोड़ से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और गानवी खड्ड पर 1.84 करोड़ से बने बैली ब्रिज का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश में विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जा रहा है। कांग्रेस सरकार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
कई योजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने 35.93 करोड़ से टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के उन्नयन कार्य, 54.87 करोड़ रुपये की लागत से टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के उन्नयन कार्य, 2.50 करोड़ से बनने वाली अस्पताल कॉलोनी से सरलापरोग सड़क, 4.19 करोड़ रुपये की लागत से कोटला-कुन्नी सड़क का शिलान्यास किया। इनके अलावा 6.07 करोड़ रुपये की लागत से राजपुरा-दरशाल सड़क, 3.60 करोड़ रुपये से बनने वाली उरू से धार सड़क, 4.81 करोड़ रुपये की लागत से सवान-दोई सड़क, 9.99 करोड़ रुपये की लागत से सेरी पुल-अनुराक्षी सड़क, 11.19 करोड़ रुपये की लागत से पलजारा-गिन्छा-पेई सड़क, 13.85 करोड़ रुपये की लागत से कूट-किन्फी सड़क, 6.85 करोड़ रुपये की लागत से पटैना-कैंची से दारन घाटी सड़क, 7.91 करोड़ रुपये की लागत से मंगलाड़ पुल से गांव रूनपू सड़क, 2.02 करोड़ रुपये की लागत से गांव मोलगी के लिए संपर्क सड़क, 7.18 करोड़ रुपये की लागत से रुंगचा-धारला सड़क, 4 करोड़ रुपये की लागत से दलोग-चाश्नी-मड़ोग सड़क, 9.21 करोड़ रुपये की लागत से ढाई-बरकेली सड़क, 6 करोड़ रुपये की लागत से चड़ी से ढरण सड़क, 5.75 करोड़ रुपये की लागत से चकटी-थैली सड़क, 4.71 करोड़ रुपये की लागत से चेबड़ी से नगालनी सड़क, 8.24 करोड़ रुपये की लागत से लाहरू से खरेला सड़क, 3.19 करोड़ रुपये की लागत से एरली-मझेवटी सड़क और 45 लाख रुपये की लागत से लबाना-सदाना, भगावत से धोआ गांव और फांचा से फांचा कंडा तक सड़क के निर्माण एवं उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया।