फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वाइब्रेंट विलेज के 20 विद्यार्थी भ्रमण के लिए रवाना

विज्ञापन
ज्यूरी से शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना करने से पहले वाइब्रेंट विलेजेज के 20 विद्यार्थियों के दल के स
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 43वीं वाहिनी ज्यूरी ने वाइब्रेंट विलेज के 20 विद्यार्थियों के दल को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया। यह दल दस दिवसीय भ्रमण पर चंडीगढ़, दिल्ली और आगरा जाएगा। सेनानी सुरेंद्र पंवार ने वाहिनी परिसर ज्यूरी से हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। दस शैक्षणिक भ्रमण के लिए हिमाचल प्रदेश के जीवंत गांवों से कुल 20 विद्यार्थियों और दो शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें नामगिया, का- डोगरी, लियो, हांगो और हंगमत जैसे सीमावर्ती जीवंत गांवों के विद्यार्थी शामिल हैं। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को देश के प्रमुख ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और राष्ट्रीय महत्व के स्थलों को देखने का अवसर मिलेगा। उन्हें इन स्थलों के बारे में जानकारी भी प्राप्त होगी। सेनानी सुरेंद्र पंवार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के ज्ञान और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पंवार ने विद्यार्थियों से यात्रा के दौरान अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। उन्होंने हर नए अनुभव से सीखने के लिए भी प्रेरित किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थियों को देश के विभिन्न भागों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें