राधे राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान रिवाड़ी का परिणाम रहा शानदार
आनी (कुल्लू)। राधे राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान रिवाड़ी के प्रथम वर्ष के छात्रों का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा। सभी छात्रों ने यह वार्षिक परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है।
परीक्षा परिणाम में गौरव चौहान ने पहले स्थान पर बाजी मारी। आकाश ने दूसरा और दुशाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। संस्थान के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद शर्मा और संस्थान के समन्वयक डॉ नीशू चौहान ने सभी छात्रों को बधाई दी। संस्थान के संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार ने अध्यापक और गैर अध्यापक वर्ग को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आगामी वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अव्वल आने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद