फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में रसोई गैस सिलिंडर फटने से दो युवक झुलसे

विज्ञापन
gas cilinder
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल के वार्ड नंबर-4 में शुक्रवार देर रात रसोई गैस सिलिंडर फटने से दो युवक बुरी तरह से झुलस गए। गैस सिलिंडर फटने से हुई जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए और घायलों को पास के सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे का शिकार हुए युवक किराये के कमरे में रहते हैं और कंबल बेचने का काम करते हैं। धमाका इतना जोरदार था कि मकान के दरवाजे और खिड़कियां जल गईं हैं तथा मकान की एक दिवार भी ढह गई है। धमाके बाद उनके पूरे मकान में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-4 में यशपाल झगटा के मकान में जम्मू कश्मीर के चार युवक निसार अहमदमीर, इश्पाक अहमद, रियाज अहमद मीर और अब्दुल रशीद रहते हैं। सभी युवक कंबल बेचने के कार्य करते हैं। शुक्रवार रात दो युवक ही कमरे में थे। रात को रसोई गैस सिलिंडर खत्म होने पर उन्होंने दूसरा सिलिंडर लगाया। जब गैस जलाने के लिए लाइटर जलाया तो जोर का धमाका हुआ। इस दौरान दो युवक रियाज अहमद मीर तथा अब्दुल रशीद बुरी तरह से झुलस गए। दोनों युवकों को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल चौपाल लाया गया। उक्त घटना में कमरे में रखे कंबल भी जल गए हैं। यशपाल झगटा के मकान के सभी दरवाजे और खिड़कियां जल गईं हैं और मकान की पिछली साइड की दीवार भी गिर गई है। धमाके से पूरे मकान में दरारें आ गई हैं।
डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर दिया है तथा जांच चल रही है। वहीं तहसीलदार चौपाल उमेश शर्मा ने कहा कि आग में झुलसे रियाज अमहद मीर और अब्दुल रशीद को दो-दो हजार रुपये बतौर फौरी राहत दे दिए गए हैं।

gas cilinder

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें