फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के लिए तरस रहे उपभोक्ता ढाबों में खुली बंट रही घरेलू गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। सेब सीजन के बीच रोहड़ू में रसोई गैस की कालाबाजारी शुरू हो गई है। आम उपभोक्ता को बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। जबकि, सेब सीजन के लिए सड़क के किनारे चल रहे अस्थायी ढाबों में जमकर रसोई गैस की कालाबाजारी चल रही है। इन ढाबों में सरेआम घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों का प्रयोग किया जा रहा है लेकिन कार्रवाई के नाम पर विभाग कुछ नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कई गांवों में एक महीने से रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं की जा रही है। उपभोक्ता हर रोज सिलिंडर का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सप्लाई न आने से लोगों को मायूस होना पड़ रहा है। इससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष पनपता जा रहा है।
विज्ञापन

इलाके के धारा, शेखल, धराडा, खंगटेडी, कांशणूधार, धारा, नारपा गांव के रसोई गैस उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें एक महीने बाद भी आपूर्ति नहीं की जा रही है। जबकि, सेब सीजन को लेकर सड़क के किनारे चल रहे अस्थायी ढाबों में जमकर घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों का प्रयोग किया जा रहा है। इधर, विभाग ने एक और फरमान जारी कर दिया है कि एक उपभोक्ता केवल एक गैस की कॉपी लेकर एजेंसी आए। अगर किसी दूसरे की कॉपी लेकर गैस की बुकिंग के लिए आता है तो उसे सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। विभाग ने इन फरमानों से उपभोक्ताओं में गुस्सा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रसोई गैस की आवंटन को लेकर बंदरबांट चल रही है। आम उपभोक्ता रसोई गैस सिलिंडर के लिए परेशान हो रहा है, जबकि ढाबों में सरेआम घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे साफ हो रहा कि क्षेत्र में रसोई गैस की कालाबाजारी चल रही है। एजेंसी में ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं हो रही। ऐसे में हर उपभोक्ता को गैस एजेंसी के चक्कर काटने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
---
उपभोक्ता सुरेंद्र चौहान, बलदेव ठाकुर, पंकज चौहान ने बताया कि ढाबों में खुलेआम रसोई गैस सिलिंडरों का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। जबकि, आम उपभोक्ताओं को हफ्तों बाद भी सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। सेब सीजन के दौरान हर मोड़ पर अस्थायी ढाबे चल रहे हैं। विभाग की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

---
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक श्रवण कुमार ने बताया कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि एक उपभोक्ताओं को एक ही कॉपी के साथ बुकिंग के लिए आना होता है। एक व्यक्ति दो या इससे अधिक गैस पास बुक बुकिंग के लिए अपने साथ ला सकता है। बाजार में बिक रहे घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के मामले की भी जांच होगी। यदि गैस एजेंसी की संलिप्तता पाई गई तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें