रामपुर बुशहर। एसजेवीएन फाउंडेशन के सौजन्य से रामपुर एचपीएस ने परियोजना प्रभावित बागवानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें परियोजना प्रभावित पंचायतों गड़ेज, कशोली, बहावा, ब्रौ, पोशना, तुनन, जगातखाना, खरगा, बक्खन, कुशवा और दत्तनगर के बागवानों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ परियोजना प्रमुख रामपुर मनोज कुमार ने किया। कहा कि प्रशिक्षण शिविर और नौणी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से परस्पर संवाद एक अच्छी पहल है। इसमें बागवान सीधे तौर पर बागवानी एवं वानिकी संबंधी अपने प्रश्नों, बागवानी संबंधी कठिनाइयों के उत्तर और समाधान उसी समय प्राप्त करेंगे और लाभान्वित होंगे।
शिविर में डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय बागवानी एवं वानिकी नौणी के विशेषज्ञों ने रामपुर परियोजना प्रभावित बागवानों को बागवानी का प्रशिक्षण दिया। उनके साथ संवाद किया। बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी से डॉ. चमन ठाकुर, डॉ. कुलदीप ठाकुर, प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार, वैज्ञानिक डॉ. मोनिका तोमर, वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद वर्मा, सहायक प्रो. रेशमा नेगी ने उपस्थित बागवानों के साथ संवाद किया। बागवानों की ओर से बताई बागवानी संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया। शिविर में परियोजना प्रभावित पंचायतों के 250 किसान-बागवानों ने भाग लिया। वहीं समस्त प्रतिभागियों को बागवानी संबंधी पठन सामग्री किट प्रदान की गई। संवाद