फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नववर्ष पर चोटियों पर बर्फ, घिरे बादल, बगीचों में खिली आस

विज्ञापन
किन्नौर कैलाश की पहाड़ियों पर हुआ हिमपात और छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
बागवानों को अभी बारिश का इंतजार, ठंड का बढ़ा प्रकोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ(किन्नौर)। नववर्ष पर चोटियों पर बर्फ और बादल घिरने से बगीचों में आस खिल गई है। वीरवार सुबह किन्नौर कैलाश की चोटियों पर हिमपात हुआ है। किन्नौर कैलाश की पहाड़ियों पर दिनभर हल्की बर्फबारी होती रही। ऊंची चोटियों पर हुई ताजा बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। वहीं, रिकांगपिओ, कल्पा, सांगला, छितकुल, रामपुर, रोहड़ू, आउटर सिराज क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन वह बरसे नहीं। बागवान लंबे समय बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन उनका इंतजार बढ़ता जा रहा है। चोटियों पर हिमपात होने से अब बागवानों को उम्मीद है कि आगामी दो दिनों में निचले क्षेत्रों में भी बारिश और बर्फबारी हो जाएगी, जिसके बाद वे बगीचों में रुके हुए काम शुरू कर पाएंगे। नवंबर माह से बागवान बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। बारिश-बर्फबारी न होने के कारण सेब और प्लम के बगीचों को नई फसल के लिए संवारने के काम रुके हुए हैं। करीब ढाई माह से ऊपरी शिमला, रामपुर और आउटर सिराज क्षेत्र में एक भी बूंद नहीं बरसी है। बागवानों को चिलिंग आवर्स पूरे नहीं होने की चिंता भी सता रही है। दिसंबर के अंत और जनवरी के शुरुआत में होने वाली बर्फबारी से चिलिंग आवर्स पूरा होते हैं, लेकिन दिसंबर बिना बर्फबारी के ही निकल गया है। अब बागवानों को उम्मीद है कि अब जनवरी में अच्छी बर्फबारी होगी। वहीं, ताजा बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों के तापमान में कमी आई है। कल्पा में वीरवार को अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कल्पा सहित किन्नौर के अन्य क्षेत्रों बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में कल्पा का तापमान माइनस तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

सूखे के कारण नहीं हो रहा तौलिए बनाने का कार्य

सेब बहुल क्षेत्रों के बागवान ढाई महीने से सूखे की मार झेल रहे हैं। समय पर बारिश-बर्फबारी न होने से जहां आगामी सीजन में पैदावार पर विपरीत असर पड़ेगा, वहीं सेब के पेड़ों में रोग लगने की संभावना बढ़ रही है। लगातार सूखे के कारण बागवान तौलिए बनाने और खाद मिलाने का काम नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, बगीचों में प्रूनिंग का कार्य तय समय में पूरा करना होता है। इसके बाद अधिक हिमपात से प्रूनिंग काम करने में परेशानी होती है।

किन्नौर कैलाश की पहाड़ियों पर हुआ हिमपात और छाए बादल। संवाद

किन्नौर कैलाश की पहाड़ियों पर हुआ हिमपात और छाए बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें