फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पंचवीर चतरखंड देवता साहिब के जन्मोत्सव पर ब्रांदली में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
रामपुर के पंचवीर चतरखंड देवता के जन्मोत्सव पर ब्रांदली में उमड़े हजारों श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, आशीर्वाद लिया
विज्ञापन

वीरवार सुबह से ही मंदिर में देवता के दर्शन को दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु
डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर लोगों ने मनाया इष्ट देवता का जन्मदिन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
उपमंडल की नरैण पंचायत के ब्रांदली में नववर्ष के पहले दिन देवता साहिब पंचवीर चतरखंड का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर देवता के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कोठी से देवता साहब बाहर निकले, तो लोगों ने खूब जयकारे लगाए। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। देर शाम तक डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटियों का खूब दौर चला। हर वर्ष 18 पौष को ब्रांदली में देवता साहिब का जन्मोत्सव मनाया जाता है। देवता साहिब के जन्मदिवस को मनाने की परंपरा दशकों से चली आ रही है। जन्मोत्सव पर श्रद्धालु तड़के ही पंचवीर मंदिर परिसर में जुटने शुरू हो गए। देव आस्था के आगे कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं के कदमों को नहीं रोक पाई। पंचवीर चतरखंड देवता साहिब के समक्ष हजारों लोग नतमस्तक हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर लोग देवता साहिब के दर्शन के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण देवता साहिब का जन्मोत्सव मनाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आस्था है कि देवता साहिब के जन्मदिवस पर मंदिर परिसर में हाजिरी भरने वालों के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। देवता पंचवीर भी अपने भक्तों को निराश नहीं करते और उन्हें जमकर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हैं। जन्मदिन पर वीरवार को दिनभर वाद्ययंत्रों की धुनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। देवता साहिब पंचवीर चतरखंड के मोतमीन डॉ. केदार चौहान ने कहा कि देवता साहिब का जन्मोत्सव सदियों से धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर वर्ष हजारों की संख्या में दूरदराज से श्रद्धालु मंदिर में देवता साहिब का जन्मदिवस मनाने पहुंचते हैं। धार्मिक आस्था और देव परंपरा के साथ आज भी देवता साहिब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है और हजारों लोग देव आस्था के साक्षी बने।

रामपुर के पंचवीर चतरखंड देवता के जन्मोत्सव पर ब्रांदली में उमड़े हजारों श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें