फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा पंचायत में चलाई जाएगी विशेष सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा के लिए समस्या बन चुकी सफाई व्यवस्था को लेकर बीडीओ चौपाल अरविंद गुलेरिया ने पंचायत प्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के साथ बैठक की। बैठक के बाद सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। शाल्वी नदी किनारे पसरी गंदगी को लेकर उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को कड़ी हिदायत दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि नेरवा के वार्ड दो को आदर्श वार्ड बनाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल शुरू की जाएगी। पंचायत की ओर से वार्ड के सभी घरों में निशुल्क कचरा डालने के लिए बैग उपलब्ध करवाए जाएंगे। इनमें ठोस और तरल कचरा अलग-अलग भर कर वार्ड के तहत बनाए गए गड्ढों में ठिकाने लगाना होगा। बीडीओ अरविंद गुलेरिया ने पंचायत प्रधान को सफाई व्यवस्था योजना को सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि नेरवा बड़ी पंचायत है। साथ ही नेरवा उपमंडल का केंद्रबिंदु होने के साथ सबसे बड़ा व्यावसायिक कस्बा भी है। इसके चलते यहां पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। नेरवा बाजार में सफाई की व्यवस्था व्यापार मंडल की ओर से स्वयं की गई है लेकिन लोगों के घरों के कूड़े के निरस्तीकरण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। प्रशासन की ओर से नेरवा की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए यह योजना बनाई गई है। इसके तहत नेरवा के वार्ड दो को मॉडल वार्ड के रूप में चुना गया है। इस तरह लोगों को कूड़े को ठिकाने लगाने की आदत डाली जाएगी। इसके लिए पंचायत लोगों से कोई भी शुल्क नहीं लेगी। कूड़ा एकत्रीकरण के लिए स्थानीय व्यक्ति रमेश कश्यप की ओर से निशुल्क भूमि प्रशासन को उपलब्ध करवाई गई है। इस भूमि पर डिग्रेडेबल और नॉन डिग्रेडेबल कूड़ा एकत्रीकरण पिट बनाए जाएंगे। एक वार्ड में यह प्रयोग सफल होने के बाद पंचायत के सभी वार्डों में सफाई को लेकर चरणबद्ध तरीके से इस तरह की योजना शुरू की जाएगी। योजना की सफलता का उत्तरदायित्व वार्ड सदस्य का रहेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों का आह्वान किया है कि नेरवा में सफाई व्यवस्था के लिए पंचायत एवं प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयास में सहयोग करें और कूड़े का निर्धारित स्थान पर ही निरस्तीकरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें