फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क सुविधा से जुड़ा गाैंचा गांव, पहली बार पहुंची बस, खुशी से झूमे ग्रामीण

विज्ञापन
गाैंचा गांव की संपर्क सड़क के उद्घाटन पर अति​थियों का स्वागत करते लोग। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीणों को आजादी के बाद 78 साल करना पड़ इंतजार, तब जाकर गांव तक पहुंची बस और बनी सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला/नेरवा/चाैपाल । शिमला जिले के चाैपाल उपमंडल के अंतर्गत नेरवा उप तहसील की पंचायत भराणू का गाैंचा गांव मंगलवार को सड़क सुविधा से जुड़ गया। सड़क सुविधा से जुड़ने के लिए गौंचा गांव के ग्रामीणों को आजादी के बाद करीब 78 साल का इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को इस संपर्क सड़क का उद्घाटन चौपाल के एसडीएम हेमचंद वर्मा ने किया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे एवं वर्तमान में कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा मौजूद रहे। इस दौरान गांव तक एचआरटीसी बस का ट्रायल भी किया गया, जोकि सफल रहा। एसडीएम ने बस को चाड़वाधार से गौंचा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क के बनने और बस की सुविधा मिलने से गौंचा के अतिरिक्त आसपास गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
सड़क के लिए ग्रामीणों ने लड़ी लंबी लड़ाई
गांव के दशकों बाद करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी पक्की सड़क से जुड़ने और बस पहुंचने पर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सड़क की खुशी में ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि के साथ नाटी डाली। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ रजनीश किमटा और अधिकारियों का स्वागत किया। गांव के लिए कच्चा संकरा एंबुलेंस रोड था, जो बारिश होने की स्थिति में बार-बार बंद हो जाता था। बरसात में इस मार्ग से आवाजाही करना जान जोखिम में डालने से कम नहीं था, लेकिन अब गांव के लिए बस योग्य पक्की सड़क बनने से लोगों की परेशानी दूर हुई है। लोकनिर्माण विभाग की ओर से तैयार इस सड़क की मंजूरी करवाने के लिए गाैंचा गांववासियों को लंबा संघर्ष करना पड़ा है। करीब 25 वर्षों से ग्रामीण सड़क के लिए विभिन्न सरकारों से गुहार लगाते रहे। ग्रामीणों ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर सड़क के लिए एफसीए की मंजूरी लेने के लिए देहरादून के भी कई चक्कर काटे। आखिरकार, अब मेहनत रंग लाई है और गांव जीवन रेखा कही जाने वाली सड़क से जुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो साल में अन्य गांव भी सड़क से जुड़ेंगे : रजनीश
रजनीश किमटा कहा कि सड़कें हमारी जीवन रेखाएं हैं, आज भी चाैपाल क्षेत्र में बहुत से गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें बनाना बहुत कठिन काम है। फिर भी पिछले कुछ समय से लोगों में जागरूकता आई है। सरकार की पूरी कोशिश रहेगी कि अगले दो साल में चाैपाल क्षेत्र के बचे हुए गांवों को भी सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि 2026 तक गाैंचा से गयाहं गांव तक सड़क का कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाैंचा सड़क को जल्द पक्का किया जाएगा। साथ ही बाया भराणू से बस सेवा शुरू करने की संभावनाएं तलाशी जाएगी। सड़क लोकार्पण के दौरान उपमंडल अधिकारी चौपाल, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सुनील शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, एआरटीसी, पुलिस सहित अन्य विभागों के कर्मचारी-अधिकारी व ग्रामीण माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें