फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बद्दी में गद्दी समुदाय ने मनाया चौथा शिव नुआला

Mon, 12 Feb 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
बद्दी में आयोजित शिव नुआला में उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
10 घंटे तक चला अटूट लंगर, हजारों शिव भक्तों रहे मौजूद
विज्ञापन


विधायक डॉ. जनकराज मुख्यातिथि के तौर पर हुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। गद्दी समुदाय का प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम नुआला बद्दी के अमरावती कॉलोनी के निजी रिसॉर्ट में मनाया गया, जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने शिरकत की। बीबीएन में हजारों की संख्या में चंबा, कांगडा क्षेत्र के लोग कार्यरत हैं और यही लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष जग्गी सिंह, सचिव रवि कपूर, महिला प्रभारी शम्मी ठाकुर, कविता देवी, मोनिका ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष गद्दी समुदाय का चौथा वार्षिक शिव नुआला महा उत्सव बद्दी में धूमधाम से मनाया गया, इसमें 13 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विशाल शिव भंडारे का आयोजन किया गया , जो शाम शुरू हुआ जो प्रात: चार बजे तक अनवरत चलता रहा। भंडारे में लगभग 15 हजार लोगों ने भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भरमौर के विधायक डा. जनकराज व नालागढ़ के विधायक कृष्ण लाल ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दून के पूर्व विधायक परमजीत सिहं पम्मी व एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम को चार चांद लगाने के लिए हिमाचल के मशहूर लोकगीत कलाकार सुनील राणा, रीता पुरहाण, भावना जरयाल ने एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुति पेश कर श्रद्धालुओं को नृत्य करने पर विवश किया। कार्यक्रम सुबह 5:00 बजे तक पहाडी भजनों के साथ निरंतर चलता रहा जिसमें सुबह होने तक हजारों दर्शक भोले की भक्ति में डूबकर नाचते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें