फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्य के साथ लुप्त होती संस्कृति का दिखा मेल

विज्ञापन
function
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी, मंथन साहित्य मंच, हिमवाणी संस्था एवं हिमाचल फिल्म सिनेमा के संयुक्त तत्वावधान में कुमारसैन में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में साहित्यकार रविता चौहान, गजल गायक कुलदीप तरुण गर्ग, हास्य कवि नरेश दयोग, ताजी राम कश्यप, आचार्य संजीत शर्मा, गीतकार विशुर ठाकुर और हितेंद्र शर्मा सहित अन्य साहित्यकारों ने प्रस्तुतियां पेशकर समा बांधा। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन के साथ-साथ लोक नृत्य, एकल गीत, लघुनाटिका, पारंपरिक गीत आंचडी, विवाह गीत लाणे और पहाड़ी लोकगीत आदि की प्रस्तुतियों से लुप्त होती संस्कृति को सहेजने का प्रयास किया गया। आईटीआई कुमारसैन, डीएवी, केपीएस, राज पब्लिक स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर कुमारसैन के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर साहित्य और संस्कृति के समागम की अनूठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम संयोजक हितेंद्र शर्मा, संजीव कुमार, कल्पना गांगटा और उमा ठाकुर ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
वहीं इस मौके पर सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट आरके कुम्भारे, होमगार्ड कमांडेंट रमेश गौतम, निदेशक मिल्कफेड कंवर मृगेंद्र सिंह, भरेड़ी पंचायत उप प्रधान देवराज शांडिल, डॉ. हमेंद्र बाली, दीपक ठाकुर, मनजीत भारद्वाज, राजीव भारद्वाज, हरीश सोनी और प्रिंस राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें