फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननखड़ी-बाघी बस सेवा गंतव्य तक न पहुंचने से गुस्साए ग्रामीण

विज्ञापन
ननखड़ी बाघी बस सेवा न चलने को लेकर चालक से बहसबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी-बाघी बस ननखड़ी तक ही चलने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब बस का रूट बाघी तक है तो बस ननखड़ी तक ही क्यों जा रही है? शनिवार को भी बस सेवा को लेकर खूब हंगामा हुआ। निगम के बस चालक और सवारियों में खूब बहस हुई। मौजूदा समय में बस के ननखड़ी तक ही जाने से नावर, कोटखाई और रोहड़ू जाने वाले यात्रियों को निजी वाहनों में सफर कर अधिक किराया खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रोहड़ू जाने के लिए यही एकमात्र सरकारी बस है और रामपुर से बाघी जानी वाली बस शुक्रवार से बाघी नहीं जा रही। केवल ननखड़ी तक ही बस जा रही है और ऐसे में बाघी, कदराला और नावर क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। उनको आगे के सफर के लिए ज्यादा पैसे देकर टैक्सी में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं बस के ड्राइवर और अन्य कर्मचारियों का कहना है कि बस के टायर छोटे होने के कारण वहां पर बस स्किड कर रही है और बस नहीं चढ़ पा रही है। इसको लेकर पहले भी हिमाचल पथ परिवहन निगम विभागीय कर्मचारी को स्टार बस लगाने की मांग की गई थी, लेकिन निगम ने क्षेत्र के लोगों को केवल आश्वासन ही मिलते रहे। आज दिन तक स्टार बस नहीं लगाई गई।
ननखड़ी पंचायत उप प्रधान ननखड़ी शमशेर ठाकुर के अनुसार परिवहन निगम के अधिकारियों से कई बार स्टार बस लगाने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक इस रुट पर स्टार बस सेवा नहीं शुरू की गई है। वहीं नावर रोहड़ू क्षेत्र के ग्रामीण संजीव ठाकुर, कमल जीत, रोहित, दुर्गादत्त, रूपलाल, संजीव सहित अन्य लोगों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन से इस रूट पर स्टार बस लगाने की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बृज लाल का कहना है कि उक्त सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए दुरुस्त है।

ननखड़ी बाघी बस सेवा न चलने से रोषजदा ग्रामीण।- फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें