फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में 17 सिंतबर से होगा पोषण कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से संचालित बाल विकास परियोजना रामपुर की ओर से पोषण मेेले का आयोजन 17 सितंबर को किया जा रहा है। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के सभागार में किया जाएगा। मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं और रैली का आयोजन किया जाएगा। मेले में स्कूली बच्चों की भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए 13 सितंबर तक शाम चार बजे तक विभाग के कार्यालय मेें सूची जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय बदरेल के अनुसार मेले मेें ‘सही पोषण देश रोशन’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैली का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में स्कूलों के प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए बच्चों ने नामों की सूची 13 सितंबर तक शाम 4 बजे तक कार्यालय को उपलब्ध करवानी होगी।
उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की संख्या और समय अवधि तय होगी। प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम विषय पर ही आधारित होंगे। वहीं भाषण प्रतियोगिता अधिकतम दो प्रतिभागी और समय अवधि 5 से 7 मिनट, चित्रकला प्रतियोगिता अधिकतम दो प्रतिभागी और समय अवधि 1 घंटा 30 मिनट, नारा लेखन प्रतियोगिता अधिकतम दो प्रतिभागी और समय अवधि 1 घंटा 30 मिनट होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकतम दस प्रतिभागी, पोषण रैली अधिकतम दस प्रतिभागी भाग लेंगे। समस्त प्रतियोगिताएं 17 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में प्रात: 9 बजे आयोजित की जाएंगी। वहीं रैली का आयोजन प्रात: 9.45 पर एसडीएम कार्यालय रामपुर के प्रांगण में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें