नित्थर की देहरा पंचायत में आयोजित कृषि शिविर में मौजूद किसान।
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर(कुल्लू)। हिमाचल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के विशेषज्ञों ने देहरा पंचायत में किसानों और बागवानों को आधुनिक खेती के टिप्स दिए शिविर में किसानों को मधुमक्खी पालन और पशु पालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। शिविर में किसान-बागवानों को एकीकृत कृषि, मधुमक्खी पालन और पशु पालन प्रशिक्षिण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के डॉ. लव भूषण ने कहा कि कृषि में बागवानों और किसानों के आय को बढ़ाने के बहुत सारे आयाम हैं, जिससे किसान-बागवान अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकते हैं। शिविर में डॉ. अजय कटोच ने भी कृषि से संबंधित जानकारी किसान-बागवानों से साझा की। शिविर में देहरा पंचायत प्रधान सरोज बाला बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं।
उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों से प्रशिक्षण शिविर से मिली जानकारी का फायदा लेने की अपील की। इस मौके पर धर्मपाल, नरोत्तम भारती, मालू राम, जयचंद और भगवान प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।