फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोट की कोऑपरेटिव सोसायटी में अनियमितताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। कारोना काल में गरीबों को सस्ता राशन उपलब्ध करवाने के नाम पर जुब्बल के सरोट गांव की कोऑपरेटिव सोसायटी में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। सरकारी राशन के डिपो में तैनात कर्मचारी अपने बैंक खाते से सोसायटी का लेनदेन करता रहा। पंचायत के कई उपभोक्ताओं ने शिकायत में सेल्समैन पर तय से अधिक दर पर राशन देने के लिखित आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तीस अप्रैल को सबसे पहले शडाना गांव निवासी दलीप शर्मा ने सोसायटी के कर्मचारी पर राशन न देने और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। मामला प्रशासन तक पहुंचा पर दबाव में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता करवा दिया गया। मामले ने दोबारा तूल पकड़ा तो लोगों ने राशन के तय दाम से अधिक वसूली और सस्ते राशन के आवंटन में धांधली की शिकायत सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जुब्बल के कार्यालय में की। सहायक पंजीयक सहकारी सभा जुब्बल की जांच में निजी खाते से लेनदेन सहित कई अनियमितताएं ऑडिट के दौरान में सामने आईं।
ग्रामवासी सुनील कुमार, रमेश कुमार और प्रदीप कुमार ने लिखित शिकायत में कहा है कि सोसायटी के सेल्समैन ने उनको तय से अधिक दाम पर राशन उपलब्ध करवाया है। शिकायत किए गए तीन माह बीत गए पर खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से शिकायत एक बार जांच तक नहीं की गई। दलीप शर्मा ने बताया कि अब मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य नियंत्रक पीसी ठाकुर ने कहा कि कोऑपरेटिव सोसायटी की दो बार उनको शिकायत मिल चुकी है। जुब्बल में तैनात खाद्य निरीक्षक को जांच के लिए दो बार लिखा गया है। यदि समय पर रिपोर्ट नहीं मिलती है तो उच्च अधिकारी को जांच के लिए नियुक्त किया जाएगा। निरीक्षक की भी जवाबदेही की जाएगी।
सहकारी सभाएं सहायक पंजीयक जुब्बल गौरव चौहान ने कहा कि ऑडिट में सोसायटी के खिलाफ जांच के दौरान वित्तीय अनियमितताएं और सरकारी निर्देशों की अवहेलना सामने आई है। अगली कार्रवाई के लिए निरीक्षक को तैनात किया गया है। एक्ट के अनुसार पंद्रह दिन के अंदर संस्था से जवाब के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें