फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नशामुक्ति केंद्र से भागे चार युवकों का नहीं चल पाया पता, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
काहला पंचायत के मझयारी स्थित नशामुक्ति केंद्र से भाग थे युवक
विज्ञापन

स्कूली बच्चों व महिलाओं को सता रहा डर
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत काहला के गांव मझयारी स्थित एक नशामुक्ति केंद्र से बुधवार को भागे चार युवकों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि एक युवक को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था वह अपने घर पहुंच गया था। पुलिस की ओर से युवकों को ढूंढने के लिए जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। काहला पंचायत के पूर्व प्रधान रोशन लाल ने आरोप लगाया कि उस समय की पंचायत की ओर से मझयारी गांव में नशामुक्ति केंद्र खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया गया था और इसे ग्राम सभा में भी पारित करवाया गया। उनका कहना है कि जिन लोगों के हस्ताक्षर दस्तावेजों में दर्शाए गए हैं, वे स्थानीय निवासी नहीं हैं। उन्होंने आशंका जताई कि फरार चार युवक अभी भी आसपास के जंगलों में छिपे हो सकते हैं और वे घास काटने जाने वाली महिलाओं व स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के लिए खतरा बन सकते हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में सायरी पुलिस थाना में लिखित शिकायत भी दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। इसके साथ ही जंगलों में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि फरार युवकों की तलाश तेजी से की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। उधर, दूसरी ओर तत्कालीन प्रधान रीता देवी कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर 2025 को आयोजित ग्राम सभा में सभी की सहमति से नशामुक्ति केंद्र खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें