फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नजराना राशि लेकर विदा हुए देवता, दर्शन को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
चार दिवसीय फाग मेले के समापन अवसर पर महिलाएं रामपुर बाजार में  लगाती नाटियां। संवाद
विज्ञापन
चार दिवसीय ऐतिहासिक फाग मेला संपन्न, एनएच से लेकर राज दरबार तक ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे लोग
विज्ञापन


नगर परिषद ने पांच से 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ दी नजराना राशि

दिनभर पदम पैलेस में चलता रहा नाटियों का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ऐतिहासिक फाग मेला देवी-देवताओं की विदाई के साथ मंगलवार को संपन्न हो गया। देवी-देवता नजराना राशि लेकर अपने मूल स्थानों को लौट गए। इस दौरान देव दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े। चार दिवसीय मेले के अंतिम दिन ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवलू संग देवता साहिब और अन्य लोग खूब झूमे। देवी-देवता साहिब अपने ठहराव स्थल से लाव-लश्कर के साथ निकले। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवलुओं के साथ खूब झूमे और नाचते-गाते हुए पदम पैलेस पहुंचे। यहां पर भी नाटियों का खूब दौर चला। लोगों ने देवी-देवताओं को इच्छा अनुसार भेंट दी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि चार दिवसीय ऐतिहासिक फाग मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। देवी-देवताओं को नजराना राशि देकर विदाई दी गई। दोपहर बाद नगर परिषद ने सभी देवी-देवताओं को पांच से 10 फीसदी नजराना राशि में बढ़ोतरी कर विदाई दी। देवी-देवता एक-एक कर राजदरबार से विदा हुए। राज परिवार और नगर परिषद ने देवताओं को विदाई दी।
वहीं, मेले के दौरान आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में झाखड़ू नाग धारा सरगा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। नगर परिषद ने 5300 रुपये नकद राशि इनाम में दी। इसके अलावा द्वितीय स्थान पर रहने वाले ब्यास ऋषि कुंईरी महादेव आनी को 3200 और तीसरे स्थान पर रहने वाले पंचवीर झलैर को 2200 रुपये राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवताओं को मिली नजराना राशि

नगर परिषद ने देवता साहिब जाख रचोली को 21,400, देवता साहिब दत्त महाराज बसाहरा को 39,100 और महारूद्र काजल गसो को 34,300 रुपये नजराना राशि दी। इनके अलावा देवता साहिब कीम छोटू को 3300, देवी दुर्गा बाड़ी को 31,800, झाखरू नाग देवता साहिब धारा सरगा को 33,400, देवता साहिब परशुराम डंसा 23,500, देवता साहिब योगेश्वर शिंगला 15,300, शनेरी 17,700, माता मंगला काली लालसा 18,000, ब्यास ऋषि कुंईरी महादेव आनी को 25,000, पंचवीर कमडाली सराहन 15,200, देवता सहिब डाबर कुंडू चाटी 10,100, देवी माता सिहांसनी खमाडी को 23,800, देवता साहिब नारसिंह सुमा 9,500, देवता साहिब जीशर खड़ाहण को 23,000, गणेश मझेवटी 13900, दुर्गा माता गांवबील 7900, चतरखंड ब्रांदली को 28600, देवता साहिब धर्मुख बेलू को 20,900, छिज्जा कालेश्वर देवठी को 19,100, लक्ष्मी नारायण दरकाली को 18,200, चंबू कशोली को 11,000, झलैर को 8,400, महासू थेडा को 13,200, मडेलु भदराल को 14,500, देवता साहिब खंटू सेरी मझाली को 16,500, ऋषि मारकंडे शलाट को 17,000 और देवता साहिब तुडवाला बनयोगी बंजार को 3500 रुपये की नजराना राशि देकर विदाई दी।

चार दिवसीय फाग मेले के समापन अवसर पर महिलाएं रामपुर बाजार में  लगाती नाटियां। संवाद

चार दिवसीय फाग मेले के समापन अवसर पर महिलाएं रामपुर बाजार में  लगाती नाटियां। संवाद

चार दिवसीय फाग मेले के समापन अवसर पर महिलाएं रामपुर बाजार में  लगाती नाटियां। संवाद

चार दिवसीय फाग मेले के समापन अवसर पर महिलाएं रामपुर बाजार में  लगाती नाटियां। संवाद

चार दिवसीय फाग मेले के समापन अवसर पर महिलाएं रामपुर बाजार में  लगाती नाटियां। संवाद

चार दिवसीय फाग मेले के समापन अवसर पर महिलाएं रामपुर बाजार में  लगाती नाटियां। संवाद

चार दिवसीय फाग मेले के समापन अवसर पर महिलाएं रामपुर बाजार में  लगाती नाटियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें