रामपुर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद स्पर्धा शुरू, 21 खंडों की 848 छात्रा खिलाड़ी ले रहीं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मंगलवार को प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेलकूद स्पर्धा में शिमला जिले के 21 खंडों की 848 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर छात्राओं ने मार्चपास्ट किया, जिसमें मार्चपास्ट में सराहन खंड ने पहला स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलें और प्रतिस्पर्धा में विजेता बनकर राज्य स्तरीय खेलकूद में हुनर दिखाएं। आज के समय में खेल हो या पढ़ाई सभी में प्रतिस्पर्धा है, जो बच्चे अधिक मेहनत और परिश्रम करेंगे, वही बच्चें आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी विशेष ध्यान देकर अच्छे अंक प्राप्त करें। उन्होंने सभी छात्राओं को चार दिवसीय खेलकूद स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि बच्चों में अनुशासन भी बनाए रखता है। आज के समय में एक अनुशासित और मेहनती विद्यार्थी ही आगे बढ़ सकता है। इस मौके पर पर्यटन निदेशक यशपाल सोनी, अतिरिक्त निदेशक शारीरिक शिक्षा एलिमेंट्री राजेश चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता, पंचायत समिति अध्यक्ष रामपुर आशीष कायथ, जिला परिषद सदस्य बिमला शर्मा, रामपुर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला शिमला अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता प्रभारी बबीता चौहान, शारीरिक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित चौहान और पार्षद सुशील ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं होंगी
खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, योग, शतरंज, जूडो और रेसलिंग प्रतियोगिताओं में छात्रा खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर छात्राओं और स्कूल के एसएमसी सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया।
- संवाद
पदम छात्र स्कूल रामपुर में आयोजित अंडर 14 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सां
पदम छात्र स्कूल रामपुर में आयोजित अंडर 14 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सां
पदम छात्र स्कूल रामपुर में आयोजित अंडर 14 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सां