फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में वन विभाग ने 22 कब्जों में से छह को किया सील

विज्ञापन
ननखड़ी तहसील मुख्यालय में अवैध कब्जों को सील करते वन विभाग के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू, आज संयुक्त विभागीय दल करेगा कार्रवाई
विज्ञापन

कब्जाधारियों ने शांतिपूर्वक अवैध ढारों से हटाया अपना सामान


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। वन विभाग सहित संयुक्त विभागीय दल ने बुधवार को ननखड़ी में अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद ननखड़ी तहसील मुख्यालय में कार्रवाई के पहले दिन छह कब्जों को वन विभाग ने सील किया। वहीं, अब अन्य अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया वीरवार सुबह शुरू होगी। गौर हो कि उच्च न्यायालय ने ननखड़ी तहसील मुख्यालय में किए अवैध कब्जों को हटाने के फरमान जारी किए थे। उसके बाद बाद वन विभाग, राजस्व, पुलिस, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों ने बुधवार से ननखड़ी में अवैध ढारों और कब्जों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।
विधानसभा सत्र के चलते डीएफओ रामपुर को बुधवार को शिमला जाना पड़ा। इस कारण अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई समय पर शुरू नहीं हो पाई। ऐसे में कार्रवाई शाम चार बजे शुरू हुई। कुल 22 अवैध कब्जों में से छह कब्जों पर वन विभाग ने कार्रवाई की और इन कब्जों को सील कर दिया है। शाम पांच बजे तक कार्रवाई चली और क्षेत्र में बारिश के चलते अवैध कब्जों पर की जा रही कार्रवाई को रोकना पड़ा। अब वन विभाग वीरवार और शुक्रवार को अवैध कब्जों को हटाएगा। बुधवार को जैसे ही वन विभाग की कार्रवाई शुरू हुई तो क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कई सालों से थे कब्जे, कोर्ट के आदेश के बाद हरकत में आया विभाग
तहसील मुख्यालय ननखड़ी चौक जहां से पांच सड़कें गुजरती हैं, यहां लोगों ने वर्षों पूर्व वन भूमि पर अवैध कर डाले हैं। अवैध कब्जों पर समय रहते कार्रवाई न होने के कारण यह मामले बढ़ते गए और एक दो नहीं यहां सड़कों के किनारे कई कब्जे कर डाले। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद वन विभाग अब हरकत में आया और कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शांतिपूर्वक चली कार्रवाई

वन विभाग की कार्रवाई से पूर्व कुछ कब्जाधारियों ने ढारों और घरों में रखा सामान समेट लिया था। कब्जाधारी जान चुके हैं कि अब उनके पास जमीन छोड़ने के अलावा कोई और चारा नहीं है। कब्जे हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्वक चली रही। अवैध कब्जों पर कार्रवाई के दौरान वन विभाग के आरओ राजेश्वर कल्याण, नायब तहसीलदार ननखड़ी, थाना प्रभारी सहित वन, पुलिस, राजस्व विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ननखड़ी तहसील मुख्यालय में अवैध कब्जों को सील करते वन विभाग के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें