हर माह नशा निवारण को लेकर होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, महाविद्यालय में एंटी ड्रग एडिक्शन कार्यक्रम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में बुधवार को कॉलेज प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने एंटी ड्रग एडिक्शन कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के तहत कॉलेज में एंटी ड्रग स्क्वॉयड का गठन किया है, जो प्रतिमाह कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नशे जैसे कुरीति से जागरूक करने के साथ विभिन्न नशा निवारण कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। महाविद्यालय एंटी ड्रग स्क्वॉयड के समन्वयक डॉ. संगीता नेगी ने बताया कि महाविद्यालय में नशीले पदार्थों के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से एंटी ड्रग स्क्वॉयड का गठन किया है। इसके अंतर्गत प्रतिमाह ड्रग्स के संबंध में अनेक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही महाविद्यालय में ड्रग्स में संलिप्त यदि कोई छात्र है, तो उन छात्रों को भी चिह्नित किया जाएगा। इसी शृंखला में बुधवार को महाविद्यालय में नशा निवारण जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन के जरिये छात्रों ने नशा करने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। साथ ही छात्रों ने भाषण में भी ड्रग्स के ऊपर अपने विचार रखे। पोस्टर मेकिंग में पूनम ने प्रथम, रेणुका द्वितीय और लवली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में भूमिका धीमान ने प्रथम, स्मृति चौहान द्वितीय और मीनाक्षी ने तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में सुनिधि चौहान पहले, साक्षी दूसरे और रिया तीसरे स्थान पर रही। विजेता छात्रों को प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने पुरस्कृत किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ड्रग्स एडिक्शन वर्तमान समय का ज्वलंत विषय है। युवाओं में नशे में बढ़ती संलिप्तता चिंतनीय है। इस मौके पर डॉ. रजनीश, प्रो. विनोद, प्रो. निर्मल, प्रो. भुवनेश्वर, प्रो. विजय, प्रो. रोहित, प्रो. सीमा, प्रो. पम्मी घामटा सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
- संवाद