फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में 85 लाख से बनेगा आधुनिक फुटपाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

प्रेमघाट चौक से हिमालयन पब्लिक स्कूल तक डेढ़ मीटर चौड़ा होगा फुटपाथ
स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को मिलेगी सुरक्षित आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग शहर की तस्वीर संवारने और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। शहर में करीब 85 लाख रुपये की लागत से प्रेमघाट चौक से हिमालयन पब्लिक स्कूल तक फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। फुटपाथ बनने से सबसे बड़ी राहत स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और रोजाना पैदल सफर करने वाले राहगीरों को मिलेगी, जिन्हें अभी तक व्यस्त सड़क पर वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है। फुटपाथ निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं।
नगर परिषद की ओर से लोक निर्माण विभाग को 40 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। करीब डेढ़ मीटर चौड़े इस फुटपाथ का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाया जाएगा। योजना के अनुसार प्रेमघाट चौक से पेट्रोल पंप तक पहाड़ी की तरफ पहले से बनी नालियों के ऊपर लोहे के एंगल लगाकर फुटपाथ तैयार किया जाएगा। वहीं, पेट्रोल पंप से हिमालयन पब्लिक स्कूल तक खाई की तरफ पेवर टाइलें बिछाई जाएंगी। पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए फुटपाथ के किनारे लोहे की ग्रिल भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

निर्माण कार्य को सामान्य परिस्थितियों में करीब तीन महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, बारिश और बर्फबारी के कारण काम प्रभावित होने की स्थिति में अतिरिक्त समय लग सकता है। इसके बावजूद छह महीने के भीतर फुटपाथ निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ठियोग के व्यस्त मार्ग पर पैदल चलने वालों को अलग रास्ता मिलेगा और सड़क पर पैदल यात्रियों की आवाजाही को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
नगर परिषद अध्यक्ष करुणा कंवर ने कहा कि विधायक कुलदीप सिंह राठौर की अगुवाई में ठियोग में शहर की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाना नगर परिषद की प्राथमिकता है। नगर परिषद का नया कार्यालय भी बनाया जा रहा है और फुटपाथ निर्माण इसी विकास प्रक्रिया की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। शहर के जिन वार्डों में अभी तक सीवरेज सुविधा नहीं है, वहां भी सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। ठियोग में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए भी योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
फुटपाथ बनने से तहबाजारी की समस्या से मिलेगी राहत
ठियोग के पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर सजने वाली तहबाजारी के कारण पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर ही दुकानें और सामान सजने से रास्ता संकरा हो जाता है। ऐसे में स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सड़क पर वाहनों के बीच चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। फुटपाथ बनने से पैदल यात्रियों को अलग रास्ता उपलब्ध होगा। तहबाजारी के कारण सड़क पर पैदा होने वाली अव्यवस्था और लोगों की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें