नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 36वें सड़क सुरक्षा सप्ताह पर बच्चों को जागरूक करते परियोजना
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 36वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2025 का थीम सड़क सुरक्षा नायक बने हैं।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियां जैसे कर्मचारियों, अधिकारियों और परिजनों एवं स्कूली बच्चों के लिए प्रशिक्षण कार्यकर्म, फन गेम्स का आयोजन किया गया। साथ ही वाहन निरीक्षण के माध्यम से परियोजना के सभी वाहनों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया।
इस कार्यक्रम का परियोजना प्रमुख/कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार ने शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख ने यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
भारत में हर साल 1.50 लाख से अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम इन्हीं आंकड़ों को कम करने की दिशा में एक प्रयास है।