फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 5.22 ग्राम चिट्टा के साथ पांच युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईयू टीम ने कमरे में मारा छापा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम (एसआईयू) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। एसआईयू टीम ने पांच युवकों को 5.22 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ रिकांगपिओ थाना में मामला दर्ज किया गया है।
सोमवार को एसआईयू किन्नौर की टीम रिकांगपिओ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक कमरे में कुछ लोग मादक पदार्थ के साथ मौजूद हैं। टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां पांच युवक मिले। तलाशी के दौरान उनके पास से 5.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। अदालत के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि अवैध नशे में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में भी नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें