फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक नौनिहालों की करेंगे देखभाल और देंगे शिक्षा

विज्ञापन
कन्या स्कूल रामपुर में प्री प्राइमरी शिक्षकों के लिए आयोजित कार्यशाला में मौजूद शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षकों को बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा के महत्व के बारे में किया जा रहा प्रशिक्षित
विज्ञापन

कन्या स्कूल रामपुर में शुरू हुई पांच दिवसीय कार्यशाला, दो शिक्षा खंड के 72 शिक्षकाें को करेंगे प्रशिक्षित

सर्व शिक्षा अभियान के तहत खेल और गतिविधि आधारित शिक्षा पर दिया जा रहा बल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों में चल रहीं प्री प्राइमरी की कक्षाओं में प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक नौनिहालों की देखभाल करेंगे और शिक्षा देंगे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत इन शिक्षकों को बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा के महत्व को लेकर पांच दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कन्या स्कूल रामपुर में मंगलवार से शिक्षा खंड रामपुर और सराहन के शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला कार्यशाला शुरू हुई। इस कार्यशाला में स्रोत व्यक्तियों की ओर से प्री प्राइमरी में पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे खेल और अन्य गतिविधियों के जरिये नौनिहालों को बेहतर रूप से शिक्षित कर सकें। कार्यशाला के प्रथम चरण में शिक्षा खंड रामपुर और सराहन के 72 शिक्षक भाग ले रहे हैं। विभाग की ओर से तैनात 6 स्रोत व्यक्ति प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) जन्म से लेकर 8 वर्ष विशेषकर 3 से 6 वर्ष की आयु तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास, शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक शिक्षा पर शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के कौशल को विकसित करेंगे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सोचने समझने, शारीरिक, भाषा, सामाजिक, भावनात्मक और रचनात्मक कौशल को विकसित करना है।
विज्ञापन

पांच दिवसीय यह कार्यशाला 23 फरवरी तक चलेगी। इसमें 3 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पढ़ाने बारे अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यूकेजी और एलकेजी के बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रथम चरण में रामपुर और सराहन शिक्षा खंड से आए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बीर चौहान, केंद्रीय मुख्य शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें