फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान राख

विज्ञापन
पौडिया के कोटी गांव में आग से जला घर - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नेरवा। तहसील की पौड़िया पंचायत के कोटी गांव में शुक्रवार देर रात भड़की आग से सात कमरों का दो मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। देर रात हुए हादसे की भनक मिलते ही परिवार के सदस्यों ने नंगे पैर बाहर भाग कर जान बचाई। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोशन लाल अपने परिवार के छह सदस्यों सहित मकान में सोया था। शुक्रवार आधी रात करीब डेढ़ बजे उसके बेटे को सिलिंडर फटने से हुए जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। उसने बाहर निकल कर देखा तो मकान चारों तरफ से आग से घिर चुका था। उसने परिवार के सदस्यों को जगाया। रोशन लाल और उसके परिवार ने नंगे पैर भाग कर मकान के नीचे गोशाला में बंधे पशुओं को बाहर निकाला। सूचना के बाद ग्रामीणों, फायर ब्रिगेड और पुलिस दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन लकड़ी का घर होने के कारण सब कुछ राख के ढेर में तबदील हो गया। वहीं प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार ने पीड़ित परिवार को बीस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें