फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्वांगी में आग से मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की ख्वांगी पंचायत में सोमवार देर रात एक मकान में आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना में करीब दो लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की है।
विज्ञापन

गौर हो कि ख्वांग गांव के गुलाब सिंह पुत्र सुख दास के मकान में सोमवार रात करीब 11:40 बजे अचानक आग भड़क गई। घटना के समय गुलाब सिंह और उसका परिवार मकान में सो रहा था। एक ग्रामीण ने मकान में आग भड़की देखी और उसने अन्य ग्रामीणों को इस बारे सूचित किया। ग्रामीणों ने गुलाब सिंह और उसकी पत्नी को मकान से बाहर निकाला। वहीं अग्निशमन विभाग और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद रात 1:45 मिनट पर पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया, वरना साथ लगते मकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया होता। पुलिस, अग्निशमन विभाग और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर भड़की हुई आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस आग के कारणों की जांच में जुटी हुई है। वहीं सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना में करीब दो लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से करीब 2 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें