फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गिरि नदी में सेब का अपशिष्ट डालने के आरोप में एचपीएमसी पराला के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
सैंज स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में फिल्टर और स्टोरेज टैंकों की सफाई करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सैंज ट्रीटमेंट प्लांट को सात लाख का नुकसान, पेयजल आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी जारी किया कारण बताओ नोटिस
सेब का पल्प जमा होने से फिल्टर चोक, एहतियातन पेयजल टैंकों की सफाई
सुनील ग्रोवर
ठियोग (रामपुर बुशहर)। गिरि नदी में सेब का अपशिष्ट डालने के आरोप में जिला शिमला पुलिस ने एचपीएमसी पराला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सेब का पल्प नदी में पहुंचने से जल शक्ति विभाग के सैंज स्थित ट्रीटमेंट प्लांट के फिल्टर चोक हो गए, जिससे ठियोग में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। विभाग ने करीब सात लाख रुपये के प्रारंभिक नुकसान का आकलन किया है। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी एचपीएमसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता संजीत मेहता ने 31 अक्तूबर को पुलिस थाना ठियोग में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 271 और 279 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेब का पल्प फिल्टर टैंकों में चिपकने से मशीनरी प्रभावित हुई। हालांकि, ट्रीटमेंट प्लांट ने गंदगी को पेयजल आपूर्ति में जाने से रोक लिया। एहतियातन ठियोग नगर उठाऊ पेयजल योजना के फिल्टरों सहित कंडा, बासा ठियोग और चुंडू के भंडारण टैंकों की सफाई करवाई जा रही है। पानी के नमूनों में स्वाद और गंध संबंधी मानकों के विफल होने तथा जीवाणु जांच रिपोर्ट आने तक आपूर्ति बंद रखी गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई। गिरि नदी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति का महत्वपूर्ण स्रोत है। नदी में अपशिष्ट डालने की घटना से जल प्रदूषण और लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

एचपीएमसी से भरपाई का किया जाएगा दावा
जल शक्ति विभाग मंडल मत्याना के अधिशासी अभियंता एमए शेख ने बताया कि घटना से करीब सात लाख रुपये का प्रारंभिक नुकसान हुआ है। विस्तृत रिपोर्ट तैयार होने के बाद एचपीएमसी से भरपाई का दावा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ईमेल के माध्यम से एचपीएमसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें