फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बच्चों ने रंगों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
कोशिश एक आशा स्पेशल स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दिवाली जागरूकता अभियान के तहत कोशिश एक आशा स्पेशल स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वच्छ दिवाली, हरित दिवाली थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में रामपुर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता सुनील कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों और उत्साह की सराहना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उन्होंने सभी बच्चों पुरस्कृत किया। स्कूल की संस्थापिका स्वाति बंसल ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ दिवाली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें