फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज में प्राध्यापकों के पद भरें : कार्तिकेय

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज की वि​​भिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए।
विज्ञापन
एबीवीपी ने समस्याओं को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


हजारों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित



विज्ञान भवन का निर्माण अधूरा
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में समस्याओं का अंबार है। लंबे से कॉलेज की समस्याओं से विद्यार्थी परेशान हैं। कॉलेज में जहां प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं वहीं विद्यार्थियों को नए विज्ञान भवन की सुविधा नहीं मिल रही है। इसके कारण छात्र और छात्राओं को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार और प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन


इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने प्राचार्य पंकज बसोतिया को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं को दूर करने की मांग की। इकाई मंत्री कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि कॉलेज में लंबे समय से समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसके कारण कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हजारों विद्यार्थियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय में प्राध्यापकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं। परीक्षाएं सिर पर हैं। ऐसे में हजारों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कॉलेज में लंबे समय से विज्ञान भवन का काम पूरा नहीं हो पाया है। कॉलेज में पेयजल की समस्या भी है। वहीं प्रिंटिंग मशीन को दुरुस्त करने, कक्षाओं में बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने और सभागार का नवीकरण करने सहित पुराने ब्लॉक-2 को बंद करने की मांग उठाई है। इस मौके पर साहिल, रोहित, आदित्य, अमन और आरती सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें