फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पबान में अनोखी शादी, तीन सगे भाइयों के एक साथ फेरे

विज्ञापन
चौपाल में चर्चा का केंद्र बनी एक मंडप पर हुई तीन भाइयों की शादी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
दो भाई सेना और एक बतौर जेबीटी शिक्षक दे रहा सेवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल(रोहडू)। उपमंडल चौपाल की तहसील नेरवा के पबान गांव में अनोखा और दिलचस्प विवाह समारोह चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की शादी एक साथ, एक ही दिन और एक ही मंडप में संपन्न हुई। इससे ये समारोह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पांच भाइयों वाले इस परिवार के तीन छोटे भाइयों रोहित, सुनील और संजू का विवाह एक साथ आयोजित किया गया। रोहित की शादी प्रिया, सुनील की प्रियंका और संजू की शादी संगीता के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई। खास बात यह रही कि तीनों में से दो भाई भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि एक भाई जेबीटी शिक्षक के रूप में कार्यरत है।
विज्ञापन

परिवार ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए भव्य आयोजन किया। एक ही मंडप में तीनों दूल्हों की बरात और फेरे संपन्न हुए। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों में इस अनोखे आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

शादी में शामिल लोगों ने इसे एकता, प्रेम और पारिवारिक सामंजस्य का बेहतरीन उदाहरण बताया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह का आयोजन उन्होंने पहली बार देखा है, जो लंबे समय तक यादगार रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें