फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किसान-बागवान दिसंबर तक विभाग को भेजें फलदार पौधों की मांग

Mon, 13 Nov 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यान विभाग निदेशालय को भेजेगा जिले से पौधों की मांग
विज्ञापन

मांग के अनुसार जनवरी में होगा पौधों का वितरण कार्य

जिला सोलन में टमाटर के साथ बढ़ रहा है बागवानी का कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला उद्यान विभाग ने किसान-बागवानों से सर्दकालीन मौसम के पौधों की डिमांड मांगी है, ताकि विभिन्न फलदार पौधों की मांग को निदेशालय भेजा सके। विभाग दिसंबर तक पौधे मंगा लेगा। इसके बाद मांग के अनुसार जनवरी माह में पौधों का वितरण शुरू होगा।

अपनी जरूरत के अनुसार किसान-बागवान कीवी, अनार कंधारी और सिंदूरी, खुवानी न्यू कैसल, केशा, पलम सेंटा रोजा, ब्लैक अंबर, फ्रंटीयर, आड़ू जुलाई अलबर्टा, नाशपाती चुजेरो, बबुगोशा, बादाम थिनशील्ड, ड्रेक नेक्ट्रीन, मई फायर, रेड गोल्ड, सेब रेडचीफ, गेलगाला, ऑरिगन स्पर-2 समेत अन्य पौधों की मांग उपनिदेशक या फिर खंड अधिकारी के पास दे सकता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अपनी जरूरत न बताने वाले बागबानों को पौधों से वंचित रहना पड़ सकता है। क्योंकि बागबानों की डिमांड के मुताबिक ही पौधों की खेप मंगवाई जाएगी। उसके मुताबिक ही पौधे हर ब्लॉकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला सोलन के किसान बागवानी के तरफ रुख कर रहे हैं। इसमें इस बार पौधों की डिमांड बढ़ने की संभावना है। वहीं विभाग भी संबंधित बागवानों को समय-समय पर जागरूक कर रहा है, ताकि बागवानों के बागीचे में कोई भी बीमारी न लग सके। उधर, उद्यान विभाग के उपनिदेशक वीपी बैंस ने कहा कि किसान, बागवान दिसंबर तक अपनी मांग विभाग को भेज सकतें हैं। वहीं फलदार पौधों का बगीचा तैयार करने के लिए किसान नजदीक के उद्यान प्रसार अधिकारी व उद्यान विकास अधिकारी की सहायता ले सकते हैैं। बागवानों को जलवायु के अनुसार ही फलदार पौधों का चयन करना चाहिए। जनवरी में पौधों का वितरण शुरू हो जाएगा। बागवान अच्छी प्रजातियों के फलदार पौधे लगाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें