फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में आज से सजेगा अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला

विज्ञापन
मेला मैदान में स्टाल लगाने में जुटे व्यापारी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में सोमवार से अंतरराष्ट्रीय लवी मेला शुरू हो जाएगा। अपने प्राचीन इतिहास को संजोए हुए यह व्यापारिक मेला आज भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इस मेले का प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों के व्यापारियों को भी खासा इंतजार रहता है। 11 नवंबर से शुरू होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय लवी मेला करीब एक माह तक चलता है। हालांकि प्रशासनिक रूप से यह मेला चार दिन तक आयोजित होगा, जिसमें सांस्कृतिक संध्याओं के कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ सोमवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहकर करेंगे। वहीं, 14 नवंबर को समापन अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। शनिवार से लवी मेले को लेकर व्यापारी वर्ग स्टालों को सजाने में जुट गए हैं। मेले में गर्म कपड़ों, मसालों, किन्नौर, कुल्लवी उत्पादों सहित घरेलू उत्पादों की लोग जम कर खरीदारी करते हैं। वहीं, विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों के माध्यम से भी ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया करवाई जाती है।
लवी मेले को लेकर मेला आयोजित समिति की ओर से इस बार करीब 1300 प्लॉटों का आवंटन किया गया है। रामपुर के पुराने बस अड्डे से मेला मैदान तक एनएच पांच में व्यापारी दुकानें सजाने लग गए हैं। वहीं, मेला मैदान में भी बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों ने स्टाल लगाने का कार्य जोर शोर से शुरू कर दिया है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक की समस्याओं से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। मेले को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए करीब 500 जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

लवी मेला आयोजन समिति के सचिव एवं एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर करीब 1300 प्लॉट आवंटित किए गए हैं। मेला मैदान में लगने वाली प्रदर्शनियो के हटने के बाद उक्त स्थान पर प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें