फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर सेन नेगी कॉलेज रिकांगपिओ में होगा पुलिस भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला पुलिस विभाग में आठ सितंबर को पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा होनी निश्चित हुई है। इस बार परीक्षा केंद्र में जैमर का भी प्रयोग किया जाएगा। किन्नौर के पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि किन्नौर जिला के उन सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थियों जिन्होंने पुलिस विभाग की ओर से 18 जून 2019 को पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनके लिए 8 सितंबर को 12.00 बजे ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा इस बारे ई-मेल और अपने मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जा चुकी है।
विज्ञापन

किन्नौर पुलिस अधीक्षक के अनुसार शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए 8 सितंबर को परीक्षा आरंभ होने से पूर्व शिक्षा केंद्र पर ही प्रवेश कार्ड दिए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ एक कलर फोटोग्राफ, पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या किसी सक्षम अधिकारी द्वारा जारी कोई दस्तावेज या पहचान पत्र इनमें से कोई एक लाना अनिवार्य होगा है। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रात: 9.00 उपस्थित होना पड़ेगा। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लिखित परीक्षा 60 मिनट की होगी जो 12.00 बजे से 1.00 बजे तक होगी। सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ नीला, काला बॉल पेन लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र में बैग, किताबें, मैगजीन, मोबाइल फोन, किसी भी तरह का इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स, हेल्थ बैंड, कैलकुलेटर निषेध है। जिला पुलिस परीक्षा केंद्र पर उनके सामान की सुरक्षा का कोई भी जिम्मेवारी नहीं लेगा। यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान नकल या उससे संबंधित वस्तुओं का उपयोग करते हुए पाया जाता है तो उसकी उम्मीदवारी को उसी समय रद्द कर दिया जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को बिना प्रवेश कार्ड के परीक्षा केंद्र में बैठने नहीं दिया जाएगा। लिखित परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01786-222294, 223055 और 222873 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

रमेश नेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें