गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा।
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस सामारोह का आयोजन रामलीला मैदान रिकांगपिओ में किया जाएगा। गणतंत्र दिवस सामारोह की अध्यक्षता
उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी करेंगे, वे तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस, भारत
तिब्बत सीमा पुलिस बल, होमगार्ड पुरुष और महिला के अलावा एनसीसी, एनएसएस
के कार्यकर्ता मार्च पास्ट में भाग लेंगे। इस अवसर पर जिले के सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं से संबंधित कर्मचारियों व्यक्तियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बैठक की कार्रवाई का संचालन सहायक आयुक्त मुनीष कुमार शर्मा ने किया। बैठक में उपमंडल अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार, कमांडेंट सुरेश चंद, पुलिस उप अधीक्षक विपिन कुमार और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।