फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वार्ड चार में अतिक्रमण, टूटी सड़कें और फुटपाथ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
नरसिंह मोहल्ला-महावीर मोहल्ला वार्ड में समस्याएं ही समस्याएं
विज्ञापन

नरसिंह मोहल्ला-महावीर मोहल्ला के लोग वर्षों से झेल रहे समस्याएं
चार जिलों के व्यापार का केंद्र, फिर भी सुविधाओं का अभाव
बहुआयामी पार्किंग योजना ठंडे बस्ते में
बाजार मार्ग और सीढ़ियों पर अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी
स्कूलों के पास सुरक्षा इंतजाम न होने से अभिभावकों में चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के मुख्य बाजार स्थित वार्ड नंबर चार, नरसिंह मोहल्ला-महावीर मोहल्ला में वर्षों से समस्याओं का अंबार है। अतिक्रमण, टूटे रास्ते और फुटपाथ की कमी से लोग जूझ रहे हैं। वार्ड में न तो पार्क है, न ही पार्किंग और न ही ओवरहेड ब्रिज। इस कारण इस वार्ड से गुजरने वाले नेशनल हाईवे को लोगों को खतरे के बीच पार करना पड़ रहा है।
चार जिलों का व्यापारिक केंद्र माने जाने वाले रामपुर के इस वार्ड से नगर परिषद को सबसे अधिक अध्यक्ष मिले हैं। इसके बावजूद आज भी कई समस्याएं दशकों पुरानी हैं। न पार्क, न पार्किंग और न ही कोई खेल मैदान है। चुनावी दौर में हर बार वार्ड की समस्याओं को दूर करने के वादे तो जरूर होते रहे, लेकिन वे कभी धरातल पर नहीं उतर पाए। वार्ड के बाशिंदे आज भी अपनी समस्याओं के समाधान की आस लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

चार लोक निर्माण विभाग के स्टोर से बुशहर रीजेंसी तक वार्ड नंबर फैला है। शहर का मुख्य हिस्सा इसी वार्ड में आता है। यहीं से चार जिलों की व्यापारिक गतिविधियां संचालित होती हैं। सुविधाओं की बात करें तो वार्ड के लोग सबसे अधिक पार्किंग की समस्या से जूझ रहे हैं। वार्ड के लिए कई वर्ष पूर्व बहुआयामी पार्किंग निर्माण की कवायद शुरू हुई थी, लेकिन समय के साथ मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया। वार्ड के लोगों को अपने वाहन या तो मुख्य बाजार में खड़े करने पड़ रहे हैं या फिर दूसरे वार्डों की पार्किंग में। करोड़ों का कारोबार करने वाले व्यापारी वर्षों से पार्किंग की समस्या झेल रहे हैं।
वार्ड में वर्षों पहले पार्क बनाने का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा वार्ड में आने वाला मुख्य बाजार मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। नियमों को ताक पर रखकर दुकानों के बाहर अवैध रूप से सामान सजाया जा रहा है। यदि शहर में कोई आपात स्थिति उत्पन्न हो जाए तो बाजार तक वाहनों का पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
नेशनल हाईवे-5 से शहर की ओर जाने वाली सीढ़ियों में भी अतिक्रमण का बोलबाला है। अतिक्रमण करने वालों ने सीढ़ियों के हिस्से पर कब्जा कर लिया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस वार्ड में एक सीबीएसई और एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भी है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थी रोजाना खतरों के साये में आवाजाही करने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए एनएच-5 पार करना हमेशा जोखिम भरा बना रहता है। न तो यहां फुटपाथ का निर्माण हो पाया है और न ही ओवरहेड ब्रिज बनाया गया है। इस हाईवे पर कई हादसे हो चुके हैं।
अभिभावक और शहरवासी वर्षों से इस ज्वलंत समस्या के समाधान की मांग उठा रहे हैं, लेकिन नगर परिषद के ढुलमुल रवैये के चलते आज भी वार्ड के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।
क्या कहते हैं वार्ड के लोग
वार्ड नंबर चार के निवासी ध्रुव शर्मा ने कहा कि शहर के सबसे बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों वाले इस वार्ड में न पार्किंग की योजना सिरे चढ़ पाई और न ही पार्क का निर्माण हो सका। शहर में खरीदारी करने वाले लोगों को रोजाना अतिक्रमण की समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रणव महाजन ने कहा कि वार्ड के रास्तों की हालत खराब हो चुकी है। मुख्य बाजार में लगे पेवर जगह-जगह हादसों को न्योता दे रहे हैं। कई वर्षों की मांग के बावजूद शहर में न फुटपाथ बना और न ही ओवरहेड ब्रिज। वार्ड के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें