फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डरोपा में गिरे डंगे का निर्माण शुरू, जल्द होगा तैयार

विज्ञापन
नित्थर-कोयल-बायल सडक़ पर शुरू हुआ डंगे का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
खबर का असर
विज्ञापन


आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
27 लाख के बजट से हो रहा निर्माण, सुरक्षित होगा सफर

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर-कोयल-बायल-रामपुर सड़क पर डरोपा के पास गिरे डंगे का निर्माण सोमवार से शुरू हो गया है। कार्य शुरू होने से इलाके की आधा दर्जन पंचायतों के ग्रामीणों को राहत मिली है। करीब 27 लाख रुपये की लागत से डंगे का निर्माण किया जाएगा।
उप तहसील की गडेज पंचायत के अंतर्गत आने वाले डरोपा वेली ब्रिज के पास डंगा गिरे काफी महीने हो चुके हैं। सड़क नीचे से खोखली होने के कारण मार्ग ढहने के कगार पर था। लोगों को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड़ रही थी, जिससे उनमें भारी रोष था।
विज्ञापन

यह सड़क आधा दर्जन से अधिक पंचायतों को रामपुर से जोड़ती है। इनमें नित्थर, देहरा, गडेज, लोट, दुराह, शिल्ली और पलेही पंचायतें शामिल हैं। ग्रामीणों की समस्या को अखबार ने भी कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया। सोमवार से डंगे के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। इससे सड़क के ढहने का खतरा कम हो गया है। अब लोगों को सुरक्षित सफर का लाभ मिलेगा और उन्हें डर के साये में आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

डंगे का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। करीब 27 लाख रुपये के बजट से यह निर्माण कार्य किया जा रहा है।
-चंद्र कश्मीरी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग ब्रो

नित्थर-कोयल-बायल सडक़ पर शुरू हुआ डंगे का निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें