फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावावैली के 14 गांवों में दो दिन से पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। जिले की भावावैली के 14 गांवों में बिजली सप्लाई दो दिन से बंद है। यहां 36 घंटों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इससे भावावैली के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है। भावावैली में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि बिजली सप्लाई बाधित हुई हो। यहां आए दिन बत्ती गुल हो जाती है और पूरी घाटी में अंधेरा पसर जाता है। इससे भावावैली के लोगों में बिजली बोर्ड के प्रति रोष है।
विज्ञापन

भावावैली में बिजली की सप्लाई कब बाधित हो जाएगी, इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। क्षेत्र के लोगों को वर्षों से बिजली की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है, लेकिन बोर्ड अपने उदासीन रवैये के चलते बिजली समस्या को दुरुस्त करने के बजाय हाथ पे हाथ धर कर बैठा हुआ है। लोगों को मलाल है कि राज्य बिजली बोर्ड भावावैली स्थित कई बिजली प्रोजेक्टों से लाखों रुपये की दैनिक आय अर्जित कर चांदी कूट रहा है। बावजूद इसके यहां वर्षों से चली आ रही बिजली समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। भावावैली में तेज हवा और बारिश के होती ही बिजली गुल हो जाती है।
भावावैली में बुधवार रात 12 बजे के बाद बत्ती गुल है। बिजली बोर्ड ने वीरवार को बिजली लाइन में आई तकनीकी खराबी को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन लाइन में फॉल्ट नहीं मिल पाया है। नतीजन लोगों को वीरवार की रात भी अंधेरे में काटनी पड़ी। शुक्रवार को क्षेत्र में सुबह से ही बारिश हो रही है, जिससे बोर्ड को क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करना चुनौतीपूर्ण बन गया है। काफनू पंचायत प्रधान दिग्विजय नेगी, उपप्रधान गुलाब नेगी और वार्ड सदस्य रमेश नेगी ने कहा कि बिजली बोर्ड भावावैली में बिजली समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाल पा रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मियों और बरसात के दिनों में ही बिजली के ये हाल है तो सर्दियों में कैसे हालात होंगे। काफनू, यांगपा फर्स्ट, यांगपा सेकेंड, हुरी, कटगांव, कासरीम, क्राबा, शांगो, कानगारंग, दुतरंग और होमते सहित अन्य गांवों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता भगत चंद नेगी ने कहा कि बिजली सप्लाई बहाल करने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें