फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के भाग्य का फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पदम छात्र स्कूल रामपुर में 9:00 बजे से शुरू होगी मतगणना
विज्ञापन

14टेबल स्थापित, मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे में नहीं मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना रविवार सुबह 9:00 बजे से पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सभागार भवन की दूसरी मंजिल में कमरा संख्या 3 में शुरू होगी। मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने समस्त आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर दिए हैं।
मतगणना कार्य के लिए जिला परिषद एवं पंचायत समिति निर्वाचन के लिए कुल 14 मतगणना टेबल स्थापित किए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मतगणना केंद्र में सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। मतगणना प्रक्रिया की वेब कास्टिंग और वीडियोग्राफी भी की जाएगी। वहीं शनिवार को मतगणना कर्मचारियों को आवश्यक पूर्वाभ्यास प्रदान किया गया, ताकि मतगणना कार्य त्रुटिरहित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन

मतगणना केंद्र पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। स्ट्रांग रूम से मतपेटियों और चुनाव सामग्री को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। केवल अधिकृत उम्मीदवारों, मतगणना अभिकर्ताओं और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी। मतगणना कक्ष में उम्मीदवारों, मतगणना अभिकर्ताओं के लिए पृथक बैठने की व्यवस्था की गई है। मतगणना केंद्र में पेयजल और आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी उम्मीदवारों, उनके मतगणना अभिकर्ताओं और आम जनता से आग्रह किया है कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान शांति एवं अनुशासन बनाए रखें। प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, ताकि मतगणना कार्य सफलतापूर्वक एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें