फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल बाजार में बिजली कटों से शीघ्र मिलेगी निजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता कमलजीत ने कहा कि जुब्बल बाजार में बिजली की नंगी तारों के स्थान पर एबी केबल डाली जाएगी। केबल डालने से लाइनों में फाल्ट आने की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही खंभों को बदलने का कार्य भी किया जा रहा है। वे विद्युत परिषद निगम लिमिटेड के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच कसुम्पट्टी शिमला की ओर से जुब्बल में आयोजित शिविर में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की सचिव सरोजनी चौहान और वरिष्ठ सहायक अमर सिंह ने की। इस दौरान लोगों की समस्याओं का निपटारा भी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिशासी अभियंता ने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। जुब्बल बाजार में बिजली की समस्या से निपटने के लिए चार नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। छह महीनों में सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। लाइनों के नवीनीकरण एवं मरम्मत कार्य के कारण बिजली कट लगाए जाते हैं।
इस मौके पर विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता चमन लाल, कनिष्ठ अभियंता विक्रांत शर्मा, अजय ठाकुर, बलबीर ओक्टा, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजलाल, उपाध्यक्ष सुधा सूद, सदस्य दलीप चौहान, देविंद्र थपी, यसास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल शर्मा, राजपाल, करण सूद, सुमन वर्मा, विशाल दिल्टा, तुषार गुप्ता, मोती राम तेजटा और देविंद्र पिरटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें